मीरा रोड फ़ूड किंग हॉटल में ब्लास्ट पांच कर्मचारी जख्मी
मीरारोड फ़ूड किंग हॉटल में ब्लास्ट पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
मीरारोड पूर्व स्थित कनकीया सिनेमेक्स बिल्डिंग में आवेद रूप से बने फूड किंग हॉटल में अचानक ब्लास्ट हो गया! जिसमे पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है !मिली जानकारी के अनुसार कनकिया बिल्डर दोवारा बनाया गया सिनेमेक्स सिनेमा हौल जो अब पीवीआर के नाम से चल रहा है उसी बिल्डिंग के तल मंजिल पर बनाया गया फूड किंग नामक होटल है ।इस होटल में रविवार को दोपहर अचानक कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया ।इस ब्लास्ट में हॉटल में कार्यरत पांच कर्मचारी सताबुदिन,कबीर, प्रहलाद देहरा,रंजन देहरा, और सताबुद्दिन शेख,बुरी तरह घायल हो गया है।ब्लास्ट क्यों हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है ।लोगों का कहना है कि रविवार को जब कर्मचारी हॉटल में आये और जैसे ही गैस जलाया तो गैस पाइप में आग लग गई और अचानक आग एसी कंप्रेसर तक पहुँच गई और कंप्रेसर ब्लास्ट हो गया।
आवेद रूप बने फ़ूड किंग हॉटल पर मीरा भाईंदर मनपा कर चुकी है तोड़क कार्यवाही
फूड किंग हॉटल पर कुछ महिना पहले मीरा भाईंदर मनपा के तोड़क दस्ता कुछ महिना पहले इस होटल को आवेद करार देते हुए तोड़क कार्यवाही कर चुकी है | बावजूद इसके होटल संचालक दोवारा मीरा भाईंदर मनपा के कुछ रिश्वतखोर अधिकारी से सांठ-गांठ कर के फुड किंग होटल को फिर से बना दिया गया जिसकी वजह से यह जानलेवा हादसा हो गया
अवैध रूप से बने फ़ूड किंग हॉटल को मीरा भाईंदर मनपा ने कैसे फायर लाइसेंस दिया
फूड किंग हॉटल जब अवैध था मनपा की तोड़क दस्ता इस अवैध होटल पर कार्यवाही कर चूका है इसके बावजूद
अग्निशमन विभाग दोवारा होटल को प्रमाण पत्र कैसे दिया गया ? अग्निशमन द्वारा दिए गए प्रमाणपत्र की जाँच होनी चाहिए और जिस अधिकारी ने फ़ूड होटल को लाइसेंस दिया उस पर तत्काल कार्यवाही कि जाना चाहिए |
इसी सिनेमेक्स बिल्डिंग के टेरिस पर अभी ही हुआ है २० हजार फुट का अवैध निर्माण
कनाकिया बिल्डर के इसी बिल्डिंग के टेरिस पर अभी फ़िलहाल में हुआ है २० हजार फुट का अवैध निर्माण यह अवैध निर्माण मीरा भाईंदर मनपा के प्रभाग क्र ४ के अधिकारी कनिष्ट अभियंता तोड़क दस्ते के विभाग प्रमुख और एक स्थानीय सफेद पोस नेता की मिली भगत से किया गया है .
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अवैध निर्माण को बचाने में एक बड़े सफ़ेद पोस नेता के रिश्तेदार का भी हाथ है जिसके दबाव में मनपा प्रशासन अपनी आँखे बंद कर के मीरा भाईंदर शहर में मौत का तांडव देखना चाहती है जिस तरह फ़ूड किंग में हादसा हुआ है ऐसे हादसे आने वाले दिनों में और भी हो सकते है |
