पि एस फाउंडेशन द्वारा कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए ४४ जवानो को कैंडल लाइट मार्च निकाल कर दी गई श्रद्धांजलि


मुंबई : १७।०२।२०१९।को शाम ४।३० बजे पि एस फाउंडेशन के खोजक, प्रदीप शर्मा व उनकी संस्था के पद अधिकारी, मेंबर्स और उनके सहयोगियों ने बड़ी तादाद में एक जुट होकर कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए ४४ जवानो के लिए  कैंडल लाइट मार्च निकाल कर शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार वालों के लिए दुःख व्यक्त किया।

यह कैंडल मार्च केनोस्सा स्कूल, अँधेरी पूर्व से नागरदास रोड के पानीपत अँधेरी पूर्व तक निकाली गई। इस कैंडल मार्च में हज़ारो की तादाद में लोगो ने हिस्सा लिया।

प्रदीप शर्मा  से जब हमारे संवादाता ने बातचीत की तो उन्होने कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए ४४ जवानो की शहादत पर श्रद्धांजलि देते हुए  कहा की, "अगर मुझे मौका मिला तो में दाऊद इब्राहीम, हफ़ीज़ सईद, मसूद अज़हर, सय्यद सलाउद्दीन, जैसे आतंकवादियों का खात्मा कर दूंगा।" प्रदीप शर्मा के इस जवाब पर जनता ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

प्रदीप शर्मा ने आगे कहा की नरेंद्र मोदी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। पूरी जनता का ध्यान मोदीजी की तरफ है और हमें यकीन है की मोदीजी ईंट का जवाब पथ्थर से देंगे। मेरे जैसे अधिकारी उन के साथ है, आगे आप लोग देखोगे की कितनी सर्जिकल स्ट्राइक होती है।पाकिस्तान को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सिक्योरिटी जवाब देगी।