दीवार से टकराई एयर इंडिया की फ्लाइट, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा होते-होते बच गया. त्रिची से दुबई जा रही फ्लाइट एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गई. इसके बाद कुछ देर तक हवाई जहाज का संपर्क एटीसी से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया. बताया गया कि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि रात करीब डेढ़ बजे, त्रिची (तिरुचेरापल्ली) तमिलनाडु से दुबई के लिए एयर इंडिया के विमान ने उड़ान भरी. उड़ान के दौरान विमान एयरपोर्ट के सेफ्टी वाल से टकरा गया. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग मुम्बई एयरपोर्ट पर सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर की गई. फिलहाल विमान पार्किंग में है.
इस घटना में सबसे बड़ी बात यह रही कि किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है. दुबई जाने वाले एयर इंडिया के यात्रियों को अब विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि जहाज की बॉडी को काफी नुकसान पहुंचा है. डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं.
