831 लोगों के पास भारत की जीडीपी का 25%

मुंबई: भारत वेल्थ क्रिएशन के मामले में सबसे रोचक दौर से गुजर रहा है। कमजोर रुपया, महंगे क्रूड ऑइल और इकॉनमी की तमाम घरेलू चुनौतियों के बावजूद इंडिया की वेल्थ क्रिएशन रेट ऑल टाइम हाई है। भारत के 831 लोगों के पास 1000 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है और यह भारत की कुल जीडीपी का एक चौथाई है। इन 831 लोगों के पास 719 अरब यूएस डॉलर की संपत्ति है, जो कि भारत की जीडीपी (2,848 यूएस डॉलर) का 25 प्रतिशत है। देश में सबसे ज्यादा 233 अमीर और नामी हस्तियां मुंबई में हैं, जबकि दिल्ली (163) दूसरे नंबर पर है। देश में सबसे ज्यादा अमीर और नामी हस्तियां मुंबई में, दिल्ली दूसरे नंबर पर अंबानी की कंपनी की ग्रोथ साल में 45% बढ़ी बार्कलेज हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2018 के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले अमीरों की इस सूची में 214 नए नाम शामिल हुए हैं और कई चौंकाने वाले नामों ने सूची में जगह बनाई है। देश की सबसे धनवान शख्सियत मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले एक साल में हर दिन 300 करोड़ रुपये बढ़ी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 3,71,000 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में लगातार सात वर्ष से पहले पायदान पर काबिज हैं। एक साल में उनकी कंपनी के शेयरों का भाव 45 प्रतिशत बढ़ चुका है।

‘तेजी से बढ़ती समृद्धि’: बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट के सीईओ सत्य नारायण बंसल कहते हैं, ‘भारत में वेल्थ क्रिएशन (संपत्ति निर्माण) बहुत तेज गति से हो रहा है। अब सपंत्ति संचय करने में बहुत कम वक्त लगता है। संपत्ति अब परंपरागत लोगों के हाथ से निकलकर नई जनेरेशन के आंत्रप्रनर्स के हाथों में जा रही है।’