चलती लोकल से गिरे 3 यात्री, एक की मौत
मुंबई: मंगलवार
रात मध्य रेलवे पर चलती लोकल से तीन युवक गिर गए। घटना रात करीब 9:30 बजे कुर्ला-सायन
के बीच की है। लोगों ने बताया कि ट्रेन में ज्यादा भीड़ होने के कारण तीन युवक नीचे
गिरे थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। कुर्ला जीआरपी के अनुसार, सूचना मिलते ही तीनों
यात्रियों को घाटकोपर के राजावाडी हॉस्पिटल ले जाया गया गया। यहां डॉक्टर ने एक को
मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम जनम मौर्या (36) है, जो चेंबूर का रहने वाला था। घायलों
में नुरुद्दीन सुभान खान (24) और विपिन राजेश गुप्ता (26) शामिल हैं।
