ओवर हेड वायर टूटने से टिटवाला तक ही चल रही है ट्रेन

मुंबई. मध्य रेलवे में लोकल ट्रेन फिलहाल टिटवाला से कसारा के बीच में ही चलाई जा रही है। मध्य रेलेव ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि कसारा उंबरमाली स्टेशन के बीच ट्रेन का ओवरहेड वायर टूट जाने के कारण ट्रेनो के यातायात पर इसका असर पड़ा है।

यात्रियों को हो रही है दिक्कत: लोकल ट्रेन बंद होने के कारण वासिंद स्टेशन पर यात्रियों ने प्रदर्शन किया है। सुबह का समय होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आरपीएफ की मदद से फिलहाल प्रदर्शन को शांत कर दिया गया है। बताया जा रहा है की ओवरहेड वायर की मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया गया है। मध्य रेलवे रूट को सामान्य होने में 2 से 3 घंटों को समय लग सकता है।