मुंबई और ठाणे में दही हांड़ी उत्सव के दौरान 135 घायल, एक गोविंदा की हुई मौत

मुंबई. ठाणे और मुंबई में दही हंडी फोड़ने निकले गोविंदाओं में एक की मौत हो गई, जबकि 135 घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मुंबई में 121 और ठाणे में 10 गोविंदा दही हांडी फोड़ने के दौरान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, धारावी इलाके में 26 साल के कुश खंडारे की मौत हुई है। कुश बालगोपाल मित्र मंडल का सदस्य था। दही हांडी मनाते हुए गिरने पर घायल हाल में कुश को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, पुलिस का दावा है कि उसकी मौत मिर्गी के दौरे से हुई है। फिल्हाल उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।