केरल में ३२ हजार महिलाएं नहीं लौटी घर!
भारत के केरल राज्य में महिलाओं को लेकर ऐसा मामला सामने आया था जिसने दुनियाभर को हिलाकर रख दिया था। केरल की ३२ हजार महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गई थीं और उन्हें किडनैप करने वाला एक बेहद खतरनाक आतंकी संगठन घ्एघ्ए था, वहीं अब इस घटना को लेकर एक फिल्म तैयार की जा रही है जिसमें दिखाया जाएगा कि गायब हुई इन महिलाओं के साथ आखिर हुआ क्या था? इस फिल्म का नाम है ‘द केरल स्टोरी’ और इसका टीजर अब रिलीज हो चुका है। इस टीजर में महिला रोंगटे खड़े कर देने वाली अपनी आपबीती सुना रही है। टीजर में अदा अपने किरदार का परिचय देते हुए कहती हैं कि ‘मेरा नाम शालिनी उन्नीकृष्णन है। मैं नर्स बनकर लोगों को सर्व करना चाहती थी लेकिन अब फातिमा बा हूं। अफगानिस्तान जेल में एक आतंकवादी और मैं अकेली नहीं हूं। मेरी जैसी ३२ हजार लड़कियों का धर्म परिवर्तन किया गया और अब वो सीरिया और यमन के रेगिस्तान में दफन हो चुकी हैं। एक आम लड़की को खतरनाक आतंकवादी बनाने का डरावना खेल चल रहा है केरल में और वो भी खुलेआम… क्या कोई नहीं रोकेगा इसे? ये है मेरी कहानी ये है उन ३२,००० लड़कियों की कहानी… ये है केरल स्टोरी’।
