५५० करोड़ सूरज की गर्मी, रहस्यमय रेडियो सिग्नल!
मुंबई, अतंरिक्ष में रिसर्च करनेवाले वैज्ञानिकों को रहस्यमय रेडियो सिग्नलों ने हैरान कर रखा है। इस मामले में चीन और अमेरिका के वैज्ञानिक मिलकर काम कर रहे हैं। इस बारे में लास वेगास में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा की एस्ट्रोफिजिसिस्ट बिंग झांग ने कहा कि शोधकर्ताओं को वेवलेंथ के रेडियो सिग्नल मिल रहे हैं, जो बहुत ज्यादा रहस्यमयी हैं। उनको अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये सिग्नल कहां से आ रहे हैं? क्या कोई एलियन ग्रह इनको भेज रहा या इनका सोर्स कुछ अलग है। झांग के मुताबिक एफआरबी २०२०११२४ए की गैलेक्सी हमारी गैलेक्सी की तरह ही नजर आ रही लेकिन इसे समझना इतना आसान नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक एफआरबी की खोज १५ साल पहले हुई थी, तब से ये वैज्ञानिकों को परेशान कर रहे हैं। ये वाले सिग्नल एफआरबी से थोड़ा अलग नजर आ रहे है । हैरानी की बात है कि एफआरबी इतनी ऊर्जा छोड़ते हैं, जितना ५० करोड़ सूरज मिलकर निकालेंगे।
फिलहाल एफआरबी २०२०११२४ए पर पूरी नजर रखी जा रही है। चीन में बीजिंग विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री हेंग जू की टीम ने इसको लेकर रिसर्च की, जिसमें पता चला कि ये संकेत हमारे ग्रह से बहुत ज्यादा दूरी पर स्थित गैलेक्सी से आ रहे हैं। अनुमान है कि ये लाखों प्रकाश वर्ष की दूरी से आ रहे हैं। जहां से ये सिग्नल आ रहे उसका नाम एफआरबी २०२०११२४ए है।
हेंग जू की टीम के मुताबिक ये सिग्नल किसी न्यूट्रॉन स्टार से आ रहे हैं, जिसका मैग्नेटिक फील्ड काफी ज्यादा है। इसका मतलब है कि अगर कोई दूसरा तारा इसके करीब आया तो यह उसे निगल लेगा। ये जंगल में घूमते एक शिकारी जानवर की तरह है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि इस सिग्नल की पड़ताल के लिए अमेरिका और चीन के वैज्ञानिक साथ काम करने लगे, जबकि दोनों देशों में स्पेस सेक्टर में आगे बढ़ने की काफी ज्यादा होड़ मची हुई है।
