महाराष्ट्र सहित 17 राज्यों में 16 सितंबर तक बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट, 3 राज्यों में बढ़ेगा तापमान
मुंबई, मौसम विभाग ने कई राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही IMD Alert ने गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। इन राज्यों में भारी बारिश के अलावा वज्रपात का ऑरेंज रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। इसके अलावा मध्य भारत में बूंदाबादी और बौछारें का सिलसिला जारी रहेगा। मानसून के दक्षिण की तरफ बढ़ते हुए कई राज्यों में बारिश के प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे में इसके उड़ीसा के तट पर पहुंचने की उम्मीद जताई है। लो प्रेशर एरिया के विस्तृत होने के साथ ही दक्षिणी राज्यों सहित बिहार झारखंड बंगाल उड़ीसा आंध्रप्रदेश महाराष्ट्र केरल कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। न्यूनतम तापमान 27 जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। शनिवार को कुछ देर हल्की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। मुखर्जी नगर टीवी नगर विजय नगर सिविल लाइंस कश्मीरी गेट आदि जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश के आसमान में बादल के बीच में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इन क्षेत्रों में एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होगी। नोएडा से बलिया तक मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं। सुबह राजधानी लखनऊ सहित कई हिस्से में आसमान में बादल छाए नजर आए। हालांकि बादलों की आवाजाही जारी है लेकिन बारिश की संभावना से इनकार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गर्मी और उमस के बीच बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। जबकि लखनऊ में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून की ट्रफ एरिया लखनऊ के पास से गुजरी है। जिसके कारण इन क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि नोएडा गाजियाबाद में तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। 3 से 4 फीसद की वृद्धि से लोगों को उमस और गर्मी से परेशानी झेलना होगा।
बिहार में मौसम विभाग में सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मध्यम से लेकर बारिश की बौछारें देखने को मिलेगी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया ।साथ ही घर चमक की संभावना के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। उनके भी पूर्वानुमान जताया गए हैं।
ताजा रिपोर्ट की मानें तो अगले 5 दिन तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर गोपालगंज पूर्वी चंपारण पश्चिम चंपारण लखीसराय बेगूसराय औरंगाबाद पटना औरंगाबाद वैशाली भभुआ से बाहर समस्तीपुर दरभंगा जिला में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां भी जारी रहेगी।
