नयी दिल्ली : टिकरी-कालन पीवीसी मार्केट में आग, दमकल की 36 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी
नयी दिल्ली : दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित टिकरी कालन पीवीसी मार्केट में मंगलवार देर रात आग लग गई। दमकल विभाग ने बताया कि उसे देर रात दो बजकर 50 मिनट पर इसकी सूचना मिली। दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि 36 अग्निशमन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग खुले में रखे कबाड़ में लगी।
