दिल्ली : एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहें है। इस बीच शनिवार को एक बड़ी खबर उजागर हुई है। जहां जहांगीरपुरी इलाके के 31 कोरोना संक्रमितों में से एक ही परिवार के 26 लोग शामिल है। यह सभी लोग इसी इलाके के निवासी है। इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुरी इलाके को पहले ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया था। इसके बाद भी इलाके में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की इतनी बड़ी संख्या चिंता का विषय बना हुआ। दिल्ली में हालत और बिगड़ते जा रहे है। यहां कोरोना के वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों कि माने तो इस इलाके में और भी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिल सकते है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अब तक 76 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। दिल्ली में रैपिड टेस्टिंग की शुरू कर दी गई है। इसकी शुरुआत दिल्ली के निजामुद्दीन से की गई है। दिल्ली में तबलीगी जमात से जुड़े कोरोना संक्रमण के 63% प्रतिशत मामले है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 186 नए मामले सामने आए है और एक की मौत हो गई है। जबकि 134 कोरोना संक्रमित मरीज इस वायरस से पूरी तरह ठीक हो गए है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 1893 लोग संक्रमित हुए है। इसमें से 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 207 लोग पूरी तरह ठीक हुए है।
