चंद्रपुर : किसान 30 जून तक भर पायेंगे कर्ज का भुगतान

चंद्रपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर प्रधानमंत्री मोदी ने तीन महीने के लिए रेशनकार्ड पर अनाज देने का निर्णय लिया है. जिला नियोजन समिति के माध्यम से निधि उपलब्ध कर सभी गरीब व जरूरतमंद को अनाज उपलब्ध कराने की मांग विधायक मुनगंटीवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व मुख्य सचिव के पास की.

विधायक मुनगंटीवार ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से फोन पर चर्चा कर केंद्र सरकार से शासकीय अस्पताल के वैद्यकीय अधिकारी व नर्स को बीमा संरक्षण कवच की घोषणा की है. ऐसे में निजि अस्पताल के वैद्यकीय अधिकारी, नर्सेस व सफाई कर्मीयों तथा पुलिस को सुरक्षा बीमा आवश्यक है. इस संदर्भ में राज्‍य सरकार की अगुवाई कर यह मांग मंजूर करने की बात कही. किसानों का सहकारी बैंक, क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी के माध्यम लिया कर्ज का हफ्ता भरने का समयावधी 30 जून तक बढाने की मांग चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के पास किए.

केंद्र सरकार ने टोल नाका पर वसुली बंद करने के निर्णय पर राज्य सरकार ने भी टोल नाके पर जीवनावश्यक वस्तुओं की यातायात करनेवाले वाहनों को टोल नाके पर छुट दिए जाने की मांग विधायक मुनगंटीवार ने की. इस संकट में राज्य सरकार की ओर से सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है. सभी मांगों पर शासन सकारात्मक है. इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई करने तथा शासन निर्णय सुद्धा निर्गमित करने का आश्वासन सीएम ठाकरे ने विधायक मुनगंटीवार को दिया.