भंडारा : दूध, सब्जियां, दवाई एवं गैस सिलेंडर इस अत्यावश्यक सेवा नियमित शुरू

भंडारा : कर्फ्यू के दौरान जनजीवन प्रभावित न हो इस के लिए किराणा दुकान 24 घंटे शुरू रखने की सूचना जिला आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी एम.जे. प्रदीपचंद्रन ने दी. दवाई दुकान, दूध सब्जियां, गैस सिलेंडर अत्यावश्यक सेवा नियमित शुरू हैं. घर में ही आयसोलेशन व्यक्तियों को बाहर निकलने को खतरनाक बताते हुए जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि कोरोना सदृष्य स्थिति निर्माण होने में यह लाफरवाही भारी पड सकती है. घर में आयसोलेशन किए गए व्यक्तियों के बाहर निकलने की स्थिति में उनके खिलाफ गुनाह दर्ज करने का निर्देश उन्होने दिया.

कोरोना संक्रमण पृष्ठभूमि में कानून एवं सुव्यवस्था के संबंध में जिले में पुलिस अधिकारी, तहसीलदार, खंडविकास अधिकारी, नगरपरिषद एवं नगरपंचायत मुख्याधिकारी एवं अन्य विभाग प्रमुखों की बैठक जिला परिषद सभागृह में आयोजित की गयी. इस बैठक में वे बोल रहे थे. बैठक को मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वरी एस, जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे, सहायक जिलाधिकारी तथा उपविभागीय अधिकारी डा. श्रीकृष्णनाथ पांचाल, जिला शल्यचिकित्सक डा. प्रमोद खंडाते, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिलींद मोटघरे उपस्थित थे. 

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि भंडारा में उपविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में 30 मार्च को कोरोना प्रतिबंधात्मक उपाय योजना के अंतर्गत माकड्रिल हो रही है. मोटार बाईकवर केवल एक ही व्यक्ति को इजाजत दी गयी है. नियम का पालन नहीं होने की स्थिति में दोपहिया वाहन चालान करने की सूचना पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे ने दी. उन्होने बताया कि अतिआवश्यक सेवा, टेलीफोन एवं बैंकीग के लिए नागरिकों को पासेस दिए जा रहे हैं. लोकल पासेस के लिए पुलिस स्टेशन एवं तहसीलदार को अधिकार दिए गए.