22 साल बाद कैमरे में कैद हुआ ब्राज़ील के जंगल में रह रहा 'अकेला आदमी'
एक वीडियो फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहे एक आदिवासी व्यक्ति को उसकी "दुनिया का नितांत अकेला आदमी" बताया जा रहा है.
50 साल के आस पास की उम्र का यह आदमी अपने कबीले के सभी सदस्यों के मारे जाने के बाद से पिछले 22 सालों से ब्राज़ील के अमेज़न घाटी में अकेला रह रहा है.
