वकीलों ने जारी रखी हड़ताल, लोगों की बढ़ती जा रही परेशानी

दिल्ली : दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 2 दिन पूर्व वकीलों और पुलिस के बीच हुई घटना को लेकर सोमवार को न्यायालय में वकीलों ने घटना की निंदा की। साथ ही वकीलों ने कोर्ट परिसर में दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार भी किया। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह हसेलिया ने बताया 2 नवंबर को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के साथ पुलिस द्वारा जो घटना की गई थी वह निंदनीय है, जिसमें पुलिस द्वारा वकीलों के साथ बर्बरता की गई थी। उसी घटना के विरोध में वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया है। साथ ही वकीलों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अदालत परिसर में ही प्रदर्शन किया। धौलपुर के वकीलों ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार ने पुलिस के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए तो धौलपुर के वकील भी आंदोलन में हिस्सा लेंगे। बाड़ी अभिभाषक संघ द्वारा दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ हुये हमले और न्यायिक अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार पर अधिवक्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए पेन डाउन हड़ताल की,समस्त अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में जुलूस निकाला और पुलिस की दमनकारी नीतियों का विरोध किया,इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा,सचिव शौकत अली खान ,राधेश्याम उपाध्याय,बनवारी लाल शर्मा,भगवान सिंह गुर्जर,जगदीश प्रसाद लेहचोरिया,रवि पचौरी,राम वकील,सोनीराम पटेल और सुरेश श्रीवास्तव के साथ दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।