पुलिस खरीदेगी डिटेक्टर मशीन
मुंबई : अवैध रूप से ड्रोन उड़ाकर मुंबई की सुरक्षा में सेंधमारी करनेवाले ड्रोन को उड़न छू यानी नष्ट करने के लिए मुंबई पुलिस ने ड्रोन डिटेक्टर मशीन खरीदने का पैâसला लिया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे ने लगातार आतंकियों का टारगेट बनी मुंबई की सुरक्षा के लिए अपने संसाधनों में ड्रोन डिटेक्टर शामिल करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि मुंबईकरों की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस अपने सिस्टम को नए संसाधनों की मदद से और अधिक ताकतवर बनाना चाहती है। इसके लिए ऑरियन ९ और डीजेआई माविक एयर नामक दो कंपनियों ने पुलिस के समक्ष ड्रोन डिटेक्टर मशीन का प्रस्तुतिकरण भी किया। ड्रोन डिटेक्टर मशीन की मदद से ८०० मीटर तक की दूरी पर मौजूद ड्रोन को पहचाना जा सकता है। यह मशीन इसके बाद ड्रोन को लैंड करवाती है। इसकी मदद से संदिग्ध ड्रोन को पुलिस टीम नष्ट कर सकती है। ड्रोन डिटेक्टर की मदद से ड्रोन के कंट्रोलर को भी खोज निकाला जा सकता है। इस ड्रोन डिटेक्टर का प्रयोग विशेष तौर पर वीआईपी सुरक्षा और महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा के लिए होगा। ड्रोन डिटेक्टर खराब मौसम, अंधेरे और कोहरे में भी काम करता है।
