बारिश में मुंबई थमनी नहीं चाहिए

मनपा आयुक्त की अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक कहा, "बारिश में मुंबई थमनी नहीं चाहिए"

मुंबई : मानसून में तेज बारिश के चलते यातायात रुक जाना आम बात सी हो गई है। लेकिन इस बार मानसून से रेलवे और रोड यातायात बंद ना हो इस लिए सभी आवश्यक उपाय योजना करने का निर्देश मनपा आयुक्त प्रवीण परदेसी ने विभिन्न विभागों के साथ मानसून पूर्व तैयारियों पर हुई विशेष बैठक में दिया है।

मनपा आयुक्त प्रवीण परदेसी ने पानी भरने से यातायात बाधित होने से रोकने के लिए जरूरी काम करने को कहा है। इसके  अलावा  भूस्खलन और खतरनाक इमारतों को लेकर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है, ताकि आने वाले मानसून में कोई भी अप्रिय घटना मैं बड़ी जान हानी ना हो।

इस अहम बैठक में मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे, मनपा के ३ अतिरिक्त आयुक्त, मध्य रेलवे के डीआरएम एस के जैन, बेस्ट, एमएमआरडीए, मौसम विभाग, नौसेना, राष्ट्रिय आपदा मोचन बल, पश्चिम रेलवे, एयरपोर्ट,समेत अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी इस बैठक में मुजूद थे।