अब रेलवे से उधार ले सकते हैं टिकट

आइआरसीटीसी की इस सर्विस का नाम है 'book now and pay later' (बुक नाउ एंड पै लेटर)। टिकट बुक करवाने के बाद आप पैसे का भुगतान कर सकते हैं। इसका फायदा ये होगा की आपको टिकट का भुगतान करते वक्त किसी तरह की भुगतान विफलताओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

इस तरह से करे अपनी टिकट बुक :

*सबसे पहले आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

*आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद अपनी यात्रा की जानकारी दें, कि आपको कहां जाना है और कब जाना है। 

*इसके बाद आपके पास पेमेंट करने के विकल्प आएगा, यहां आपको भुगतान करने का तरीका देना होता है। अब आपको यहां पै लेटर का ऑप्शन सेलेक्ट करना है। 

*इसके बाद आपको 'ePayLater' वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। फिर आप अपने 'ePayLater' खाते में लॉगिन करें और बुकिंग राशि की पुष्टि करें। 

१४ दिनों के अंदर करना होगा भुगतान:

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको १४ दिनों के बाद शुल्क देना होगा, जिसमें आपको ब्याज भी देना होगा। इसके अलावा फिलहाल 'ePayLater' शून्य प्रतिशत लेनदेन शुल्क पर बुकिंग की पेशकश कर रहा है। 

उधार में भी बुक होगा रेलवे का आरक्षित टिकट:

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन(आइआरसीटीसी) ने नई सेवा शुरू करने के लिए एक प्राइवेट कंपनी के साथ करार किया है। इसमें कोई भी यात्री उधार में आरक्षण टिकट बनवा सकता है। समय से भुगतान करने वालों की क्रेडिट लिमिट बढ़ती जाएगी। उधार आरक्षण टिकट बनाने वाले सभी रेल यात्रियों को आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा।