अंधेरी कोर्ट एड्वोकेट बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न
मुंबई : अंधेरी कोर्ट एड्वोकेट
बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार दिनांक 5 अप्रैल को संपन्न हो गया। सूत्रों से मिली
जानकारी के अनुसार, इस बार वकील सदस्यों ने वरिष्ठ अधिवक्ता(एड्वोकेट), आर.पी.मिश्रा
को अध्यक्ष पद के लिए चुना है।
चुनाव की मुख्य सूचि
निम्न तरीके से रही, अध्यक्ष पद के लिए आर.पी.मिश्रा २९१ वोट से विजयी हुए जबकि उनके
प्रतिद्वंदी कृष्णाकान्त शुक्ला २४६ पर रहे। वहीँ उपाध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे ओझा रामजी
को २९७ वोट से जीते तथा सुप्ले अर्चना को २२७ वोटों से पराजय हासिल हुई ।सचिव पद के
लिए कुशवाहा को २९४ वोट मिले और २९४ वोट संयुक्त सचिव श्रद्धा पांडेय को २९४ वोट मिले।
कोषाध्यक्ष के वोटों में उपाध्याय ने ३८६ से बडोहटरी ली जो के तेलकर सचिन के २२० वोटों
को मात दे गयी। कमिटी सदस्यता में प्रथम विजेता राकेश यादव रहे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष एड्वोकेट
राम.जी.ओझा और एड्वोकेट रघुनाथ कुशवाहा, सचिव चुने गए। सह-सचिव पद के लिए श्रद्धा पांडे
तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए एड्वोकेट रत्नेश जी उपाध्याय को चुना गया।
कमेटी सदस्य के लिए एड्वोकेट
राकेश यादव, एड्वोकेट जगदीश शुक्ला, एड्वोकेट दीपक उपाध्याय, एड्वोकेट दयाशंकर पाठक,
प्रिया लाड़, अर्चना सिंह को चुना गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सचिव
ने सभी अधिवक्ताओं को दिल से आभार मानते हुए कहा है कि, "भविष्य में अधिवक्ता
बंधुओं के लिए हित का कार्य करते रहने का हर संभव प्रयास करेंगे।" निर्वाचित कार्यकारिणी
को अंजनी द्विवेदी, सुरेश तिवारी, एड्वोकेट संतोष मिश्रा, एड्वोकेट जी.सी. तिवारी एड्वोकेट
विद्या भूषण पांडे, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल शर्मा, ज्ञानेश मिश्रा, राजेश शर्मा, प्रभाकर
उपाध्याय, रवि उपाध्याय, गुलाब उपाध्याय, रामफेर यादव, श्यामजीत यादव, पी.के. मिश्रा,
डी.के. सिंह, गीता सिंह, शुधाकर सावंत, श्री मंगेश रागनेकर, मनोज मिश्रा सहित अन्य
तमाम अधिवक्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
