बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

नए वित्त वर्ष के साथ महंगाई की मार भी आपकी जेब पर पड़ने वाली है।१  अप्रैल से बिना सब्सिडी
वाले १४.२  किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम ५  रुपये बढ़कर ७०६.५०  रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।
यह एक महीने के अंतर में (एल.पी.जी) की दरों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।
इससे पहले १  मार्च को ४२.५ रुपये प्रति सिलेंडर दाम बढ़ाए गए थे।

(एल.पी.जी) सिलेंडर के साथ विमान ईंधन (ए.टी.एफ) की कीमत में भी १  फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
वैश्वि स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बाद लगातार दूसरे महीने (ए.टी.एफ) के दाम बढ़ाए गए हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में
(ए.टी.एफ) की दर में १.०७  प्रतिशत या ६७७.१ रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है
। नई दर बढ़कर ६३,४७२,२२, रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले मार्च में
(ए.टी.एफ) के दाम ४,७३४,१५, रुपये प्रति किलोलीटर बढ़े थे।

Attachments area