रैली के लिए पहुंचे थे Rahul Gandhi, महिला ने कर दिया Kiss
वलसाड : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को वैलेंटाइन डे पर गुजरात के वलसाड में रैली के लिए पहुंचे थे। वह मंच पर खड़े थे, जब कांग्रेस की कई महिला कार्यकर्ताएं फूलमाला लेकर उनका स्वागत करने पहुंच गईं। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि सभी दंग रह गए। कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचीं महिलाओं में से एक ने उन्हें किस कर लिया और फिर उनके गले में माला डाल दी।राहुल का स्वागत करने के लिए कई अन्य महिला कार्यकर्ताएं भी मंच पर फूलमालाओं के साथ पहुंची थीं, जिन्होंने बाद में एक-एक कर कांग्रेस अध्यक्ष को माला पहनाई। वीडियो में नजर आ रहा है कि सबसे पहले राहुल तक पहुंचने वाली महिला जैसे ही उनके पास पहुंची, ऐसा लगा जैसे वह उनके कान में कुछ कहना चाहती हैं, पर उन्होंने तपाक से कांग्रेस अध्यक्ष को किस कर लिया, जिसके बाद सब हैरत में पड़ गए। कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचीं महिलाएं उनसे मिलकर बेहद खुश दिख रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष भी किसी असहजता के बगैर उनका स्वागत करने पहुंचीं महिलाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। मंच पर मौजूद अन्य लोग भी मुस्कराते नजर आ रहे हैं।
