केंद्र सरकार : गलत खबरों को रोकने के लिए वॉट्सऐप से ठोस प्लान मांगा

केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि वॉट्सऐप को निर्देश दिया गया है कि वह फेक न्यूज को रोकने का एक ठोस प्लान बनाए। सरकार ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाहों के प्रसारन  और भीड़ की हिंसा को  रोकने के लिए राज्यों को निर्देश दिए गए हैं।

गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा, ‘गृह मंत्रालय ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर राज्यों को परामर्श भेजे हैं। भीड़ की हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपायों को अपनाने के लिए भी राज्यों को कहा गया है राज्यों को कहा गया कि वे हिंसा भड़काने से जुड़ी अफवाहों के प्रसारन  से पहले उसके बारे में जानकारी ले ताकि भविष्ये में ऐसे माहौल पे काबू पाया जासके।