किया मनपा के/पूर्व विभाग के भ्र्ष्ट सहाय्यक अभियंता अनिल हरणे ने मनपा विभाग को मिलने वाले राजस्व के लाखों रुपये का लगाया चुना ?
किया बोगस रिपेरिंग परमिशन के नाम पर कराया २००० फिट का अवैद्य म्हाला बाँध काम ?
कब खुलेगी अधिकारियों की आँखे... कितनी तबाही का इंतजार है लाखों की रिश्वत आम आदमी के जीवन पर भारी पड़ रही है
अंधेरी (वरिष्ठ पत्रकार - ओ.पी. तिवारी ): बृहन्मुंबई महानगरपालिका अधीन अंधेरी ''के'' पूर्व वार्ड में अवैध कार्यों का बोलबाला है। किनारा हॉटेल, कमला मील या एमआईडीसी के कामगार अस्पताल में लगी आग से भारी जानमाल का नुकसान हो या गोरेगाँव में ढही दो मंजिला इमारत, इन्हें इससे कोई सरोकार नहीं। सूचना के अधिकार कार्यकर्ता राजू राठौड़ के हवाले से खबर है कि के पूर्व प्रभाग में अवैध वसूली करके अभियंता अनधिकृत निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं। खबर है कि अंधेरी पूर्व के न्यू नागरदास रोड पर ' अम्बिका टिंबर मार्ट ' नामक लकड़ी के बखार का अवैध निर्माण महा भ्रष्ट कनिष्ठ अभियंता दीपक मांजरे की सह पर हुवा । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक मांजरे एच पश्चिम से व एक बार इस वार्ड से भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हो चुका है। अम्बिका टिंबर मार्ट के २००० वर्गफीट के अवैध निर्माण में स्थानीय नगरसेवक व सहायक अभियंता अनिल हरने की मिलीभगत की भी खबर है। बताया गया कि दोनों की सह से दीपक मांजरे ने उक्त कार्य को अंजाम दिलाया। इसी तरह जोगेश्वरी के गुफा रोड पर प्रेमसन इंडस्ट्रियल संकुल में गाला संख्या १०१ ,१०२ ,१०३ ,१०४ में कई हजार वर्गफुट का अवैध निर्माण किया गया।
जिसे पहले तो सह देकर पूरा कराया गया बाद में उसे न्यायालय का रास्ता दिखाकर रोकथाम आदेश पारित करवा लिया गया। मोगरा पाड़ा स्थित यूनिवर्षल इंडस्ट्रियल में अवैध गेस्टहाउस की बाबत सामाजिक संस्थाओं की शिकायत पर आंशिक तौर पर तोड़क कार्रवाई करके पुनः निर्माण का रास्ता दिखा दिया गया। गौरतलब यह है कि इतने भयानक हादसे अवैध निर्माण के चलते शहर में हो रहे हैं बावजूद इसके मनपा अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त इन्हें तोड़ने के बजाय संरक्षण दे रहे हैं कियु ? क्या इनका जमीर मर चुका है..., क्या ये करदाताओं के गाढ़े पसीने की कमाई से खिलवाड़ नहीं कर रहे है। किसी कारण वश वार्ड अधिकारी प्रशांत सपकाळे ने दीपक मांजरे को निलंबित करदिया, राजेन्द्र राठौड़ को इस क्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया जिनका एक्सिडेंट हो गया। उनके बाद सूरज जाधव आये और अब दिनेश खरटमोल मनपा वार्ड ७२ के क्षेत्रीय अभियंता बनाये गये हैं। राजू राठौर ने खरटमोल को संबंधित अवैध बाँधकामों से अवगत कराया तो उन्होंने सहायक अभियंता अनिल हरने से मिलने की सलाह दी। अनिल हरने ने बताया कि कथित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने से विकासकों का खासा नुकसान हो सकता है। मजे की बात यह है कि अनिल हरने को अवैध निर्माण कर्ताओं के नुकसान की चिंता है किंतु सरकारी राजस्व की जो हानि हो रही है उसकी परवाह नहीं है। आगामी भविष्य में इन अवैध निर्माणों के चलते किसी हादसे में जानमाल के नुकसान की फिक्र नहीं है। अखबार के माध्यम से प्रभाग अधिकारी प्रशांत सपकाळे के संज्ञान में तथाकथित भ्रष्टाचार की जानकारी दी जारही है। उनसे यह उम्मीद की जाती है कि उक्त सभी अवैध निर्माणों पर तोड़क कार्रवाई करते हुये भ्रष्टाचार में शामिल अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए ।
