वाकोला में विज्ञापन प्रतिनिधि महिला ने की आत्महत्या

आज  मुंबई शहर के सांताक्रूज़ पूर्व के वाकोला इलाके में एक चौकाने वाली घटना सामने आयी है जहां पर भूमिका सिंह,३० वर्ष महिला ने आत्महत्या कर ली है


मिली जानकारी के अनुसार भूमिका सिंह, जो की पेशे से डी.डी.बी मुद्रा संचार समूह (DDB MUDRA WORLDWIDE COMMUNICATIONS GROUP ) में विज्ञापन प्रतिनिधि के रूप में काम करती थी महिला ने अपने फ्लैट में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसका ऐ.डी.आर.(ADR ) वकोला पुलिस स्टेशन में रजिस्टर कर लिया गया है मिली जानकारी के अनुसार महिला शादीशुदा थी और महिला के पति विनय सिंह भी विज्ञापन प्रतिनिधि के रूप में दूसरी कंपनी में काम करते हैं

वकोला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आह्वाड , ने जानकारी देते हुए कहा क़े, “ हमने आकस्मिक मामला दर्ज कियाहै" आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं  पायी हैकी महिला ने आत्महत्या क्यों की ? इस मामले में भूमिका सिंह केपति का बयान लिया गया है और इस मामले में कुछ भी संदिघ्द  नहीं पाया गया, महिला की लाश को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजदिया गया है आगे की तहक़ीक़ात हमारी टीम कर रही है