जनता किसी का भी घमंड सहन नहीं करती- शरद पवार
मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को 5 राज्यों के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की जनता किसी का भी घमंड सहन नहीं करती है। इन नतीजों से यहीं स्पष्ठ हो रहा है। शरद पवार ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को किसी भी राज्य में बढ़त नहीं मिली है। तेलंगाना की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ की जनता ने भी भाजपा को पराजित कर दिया है। मिजोरम की जनता ने भाजपा को नकार दिया है,किसी तरह एक सीट वह भी स्थानीय उम्मीदवार की वजह से मिल सकी है। राजस्थान में भाजपा को जनता ने नकार दिया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी कांटे की टक्कर में पिछड़ती नजर आ रही है। इस तरह के नतीजे भाजपा को उसके घमंड की वजह से ही मिले हैं। यह सब भाजपा के घमंड का ही परिणाम है।
