शहरों के नाम बदलने पर भड़के CM योगी के मंत्री राजभर, कहा पहले BJP अपने मुस्लिम नेता शाहनवाज और मुख़्तार अब्बास नकवी का नाम बदले
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और अब फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया है. सरकार के इस फैसले से जहां सूबे की सरकार विरोधी पार्टियों की आलोचनाओं का शिकार हो रही है. वहीं सीएम योगी के सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर सरकार के विरोध में उतर आए है. राजभर का कहना है कि बीजेपी ऐसा करके लोगों को मुद्दों से भटकने के लिए यह सब नाटक कर रही है. ऐसा है तो पहले बीजेपी को अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदलना चाहिए.वहीं आगे ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहां कि मुगलसराय और फैजाबाद का नाम मुगल के नाम पर था. इसलिए इनका नाम बदल दिया गया. अब ऐसे में बीजेपी शहरों के नाम बदलने पर तुली हुई है. ऐसे में उनके पार्टी में तीन मुस्लिम चेहरे राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी मंत्री मोहसिन रजा हैं उनका नाम सबसे बदलना चाहिए.
