सानिया ने दिया बेटे को जन्म

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बन गयी हैं। सानिया और उनके पति शोएब मलिक के घर एक नया  मेहमान आया है। सानिया ने मंगलवार को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। पति शोएब ने ट्विटर पर यह खुशखबरी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। इस खबर के बाद से ही प्रशंसकों की ओर से सानिया और शोएब को को लगातार बधाई  संदेश मिल रहे हैं। शोएब ने इसके लिए प्रशंसकों का आभार भी जताया है। वहीं इससे पहले अपनी गर्भावस्था के दौरान सानिया ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उनके बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक सरनेम जुड़ेगा। सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के कारण सानिया को कई बार आलोचनाओं  का भी शिकार होना पड़ा है।