Big Boss12: रोहित पर भड़के विकास गुप्ता


टीवी के सबसे पॉप्युलर और विवादिए रिऐलिटी शो बिग बॉस हमेशा चर्चा में बना रहता है। अन्य सीजन की तरह इस बार भी शो में कई विवाद सामने आए हैं। अब शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की खूब खिंचाई कर रहे हैं और उनके बीच काफी जुबानी जंग चल रही है। 

हाल में पिछले साल के कॉन्टेस्टेंट रहे विकास गुप्ता इस साल के कॉन्टेस्टेंट करणवीर बोहरा और श्रीसंत पर भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों ने कथित तौर पर वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में दाखिल हुए रोहित सुचांती की सेक्शुऐलिटी पर कॉमेंट किया था। इसके साथ ही उन्होंने रोहित के ऊपर कॉमेंट करने के लिए दीपिका कक्कड़ की भी आलोचना की थी। 

इस मामले पर करणवीर बोहरा की वाइफ तीजे सिद्धू अपने पति के बचाव में आ गई हैं। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि शो का जो एपिसोड प्रसारित हुआ था उसमें से कुछ हिस्सा एडिट कर दिया गया था। इसके बाद सलमान खान ने डिसाइड किया कि इस गफलत को दूर करने के लिए बिना एडिट की हुई क्लिप चलाई जाए। इसमें दिखाया गया करणवीर ने रोहित पर कॉमेंट नहीं किया था बल्कि वह तो सृष्टि रोडे से बात कर रहे थे।