बाहुबली की तरह दो भाग में आएगा NTR का बायोपिक, विद्या, राणा और रकुल भी हैं फिल्म में

मुंबई l आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अभिनेता और फिल्मकार नंदामूरी तारक रामाराव यानि एन टी रामा राव के जीवन पर बनी रही फिल्म ‘कथानायकुडू’ अगले साल नौ जनवरी को रिलीज़ होगी l लेकिन ये फिल्म का सिर्फ़ एक भाग होगा l 

एनटीआर के बायोपिक को दो भाग में रिलीज़ किया जाएगा l दूसरे भाग का नाम महानायकुडू रखा गया है और अगले साल ही 24 जनवरी को रिलीज़ होगा l फिल्म का नया टाइटल देने के साथ रिलीज़ डेट को जारी किया गया है l यानि फिल्म का दूसरा भाग, कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी की 25 जनवरी की रिलीज़ से एक दिन पहले आएगा l बड़ी बात ये कि मणिकर्णिका और एन टी आर बायोपिक के निर्देशक कृष ही हैंl 

मणिकर्णिका को डायरेक्ट कर रहे कृष ने उस फिल्म को बीच में ही छोड़ कर इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है l नंदामूरी बालकृष्ण इस फिल्म में आने पिता यानि एनटीआर का लीड रोल निभा रहे हैं l एनटीआर की पत्नी बसवतारकम के रोल के रोल में विद्या बालन नज़र आएंगी l फिल्म का निर्माण बालकृष्ण और विष्णुवर्धन इंदूरी कर रहे हैं l फिल्म बाहुबली में भल्लाल देव का किरदार निभा कर पूरी दुनिया में मशहूर हुए राणा दग्गुबती ने इस फिल्म में एन टी आर के दामाद यानि एन चंद्रबाबू नायडू का किरदार निभाया है l