पीएम की हत्या की धमकी का मेल, मचा हड़कंप
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कथित धमकी का यह मेल सीधे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को भेजा गया है। इस ई-मेल में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को 2019 में जान से मार दिया जाएगा। इस मेल के मिलने के बाद से दिल्ली पुलिस मेल भेजनेवाले को पकड़ने की तैयारी में जुट गई है। दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि यह मेल असम के किसी इलाके से भेजा गया है।
