नौकरानी ने लगाई चौथी मंजिल से छलांग

मुंबई : वर्सोवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 22 वर्षीय एक नौकरानी ने ओबेरॉय स्पाई सोसायटी स्थित एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर गुरुवार दोपहर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले नौकरानी काफी जोर-जोर से चिल्ला रही थी। अंदेशा है कि उसने किसी से डरकर घटना को अंजाम दिया है।