पशु तस्करी करने वाले ठाणे क्राईम ब्रांच विभाग १ की हिरासत में।
महाराष्ट्र:- ठाणे क्राईम ब्रांच विभाग १ को मुखबिर द्वारा खबर मिली कि कुछ अभियुक्त कलवा में अमित गार्ड़न के पास पैंगोलिन की खाल और व्हेल मछली की उलटी (एम्बरग्रीस ) बिक्री करने आने वाले हैं।
इस ख़बर के मुताबित कलवा में अमित गार्ड़न के पास ठाणे क्राईम ब्रांच विभाग १ ने ट्रैप लगाया और ३ अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर उनके पास से पैंगोलिन की खाल - ६ किलो और व्हेल मछली की उलटी (एम्बरग्रीस ) १० किलो ९०० ग्राम कॉलिस गाड़ी से बरामद किया गया।
जिसकी क़ीमत निचे बताई गई है
१) पैंगोलिन की खाल, ६ किलो - क़ीमत २० लाख रुपए.
२) व्हेल मछली की उलटी (एम्बरग्रीस ) १० किलो ९०० ग्राम - क़ीमत करीब २० करोड़ रुपए.
३) टोयटा कॉलिस गाड़ी - क़ीमत १ लाख़ रुपए
४) ४ मोबाइल फ़ोन - क़ीमत ४,५००/- रूपए
पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कलवा पुलिस थाने में गुनाह क्रमांक - ६१/२०१८, वन्य जीव सरक्षण अधिनियम १९७२ के तहत धारा - ९,३९,४८(अ)५१ तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।सभी आरोपी ठाणे क्राईम ब्रांच विभाग १ की हिरासत में है।
