बिग बॉस में हर हफ्ते 40 लाख फीस लेने वाले अनूप जलोटा, भजन गाकर एक महीने में कमाते हैं 2 करोड़ रु.
भजन गायक अनूप जलोटा बिग बॉस 12 के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटस्टेंट हैं। उन्हें इस शो के लिए हर हफ्ते 40 लाख रुपए मिलते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वे अपनी गायकी से कितना कमाते हैं। वे एक महीने में लगभग 2 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। वे अपनी परफाॅर्मेंसेस से कितना कमाते हैं यह पता लगाने के लिए हमने भरत ओझा से बात की जो उनका काम और फाइनेंस डिपार्टमेंट संभालते हैं। वे कहते हैं... अनूप जलोटा अपने हमउम्र लोगों के ग्रुप में तो पॉपुलर थे ही पर अब बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने के बाद उन्हें यंगस्टर्सभी जानने लगे हैं। यह हमारे लिए सरप्राइजिंग है। मैं इस बात से इंकार नहीं कर सकता उनके काम से ज्यादा उनकी लव लाइफ ने लोगों का ध्यान खींचा है। लेकिन, इससे लोगों की बीच उनकी पॉपुलैरिटी प्रभावित नहीं होगी। बल्कि बिग बॉस में जाने के बाद तो यह और बढ़ी है। भारत में परफॉर्म करने के लिए अनूप 8 से 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं। यह कंसर्ट 45 मिनट से 1 घंटे तक का होता है। उनकी टीम में 6 लोग हैं, जिसमें 5 म्यूजिशियन और 1 महिला सिंगर भी है। भारत में वे एक महीने में औसतन 12-15 कंसर्ट करते हैं। इंटरनेशल परफॉर्मेंस के लिए अनूप एक कंसर्ट का 15-16 लाख रुपए लेते हैं। वे एक माह में 3-4 इंटरनेशनल कंसर्ट करते हैं। अनूप उन देशों में काफी पॉपुलर हैं जहां इंडियंस रहते हैं। उनके कंसर्ट की वहां काफी डिमांड रहती है। 27 अक्टूबर को अमेरिका में उनका एक कसंर्ट होने वाला था। लेकिन, उसे शायद पोस्टपोन करना पड़ेगा क्योंकि हम उनके बिग बॉस के घर से बाहर आने को लेकर श्योर नहीं है। हम ऑर्गनाइजर्स से बात कर रहे हैं। उन्होंने हमसे अक्टूबर के पहले हफ्ते तक इंतजार करने के लिए कहा है। अगर अनूप बाहर नहीं आते हैं तो यह इवेंट पोस्टपोन हो जाएगा।
