बीएमडब्ल्यू चालक कारोबारी गिरफ्तार
मुंबई: मालाड
पुलिस ने 49 वर्षीय कारोबारी को लापरवाही से बीएमडब्ल्यू गाड़ी चलाकर बाइक सवार दो
लोगों को टक्कर मार कर उन्हें जख्मी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम
चिंतन शाह है, जो मुलुंड में रहता है। वह मल्टिमीडिया कंपनी चलाता है। गोरेगांव निवासी
शिकायतकर्ता आर्किटेक्चर चेरिथ जोशी (21) ने पुलिस को बताया कि वह और कारोबारी राकेश
मिश्र (35) शनिवार रात को आर रहे थे। गोरेगांव लिंक रोड पर इनॉर्बिट मॉल के पास कार
चालक ने उन्हें टक्कर मारा और भाग गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी
शाह को स्थानीय कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, पुलिस ने शाह द्वारा नशे के सेवन
करने की खबर से इनकार किया है।