नेहा कक्कड़ ने शो पर मिलवाया अपने होने वाले दूल्हे से, देखें तस्वीरें

मुंबई। छोटे पर्दे पर शो की टीआरपी के लिए कई तरह के खुलासे होते दिखते रहे हैं। ताज़ा मामला ‘इंडियन आइडल 10’ की जज और गायिका नेहा कक्कड़ से जुड़ा है। नेहा ने शो पर आखिरकार हिमांश कोहली से अपने प्यार का इज़हार कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।

बता दें कि लंबे समय से नेहा और हिमांश के रिलेशनशिप को लेकर ख़बरें आती रहती थीं लेकिन, साफ़ तौर पर इस पर कोई कुछ नहीं कह रहा था। लेकिन, अब खुद नेहा कक्कड़ ने अपने शो पर यह साफ़ कर दिया कि वो जब भी शादी के बारे में सोचेंगी, उनके मन में हिमांश का नाम ही आएगा। नेहा के बयान से यह साफ़ है कि वो और हिमांश सीरियस रिलेशनशिप में हैं और उन्हें यह बात स्वीकार करने में कोई गुरेज़ नहीं।