2.0 में यूज हुए 1 लाख मोबाइल फोन, 50 करोड़ में बना सेट
रजनीकांत और अक्षय कुमार
स्टारर 2.0 देश की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। इसका ओवरऑल बजट 543 करोड़ है। इसमें
हैवी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया
है जिसमें दिखाया गया कि डॉ. रिचर्ड टेलिकॉम कंपनियों से बदला लेने के लिए पूरे शहर
के लोगों के मोबाइल फोन छीन लेता है। इस सीन में मेकर्स ने एक लाख मोबाइल फोन का इस्तेमाल
किया है।
इसकी शूटिंग शुरू होने
से पहले नोकिया कंपनी का चेन्नई प्लांट बंद हो गया था। मेकर्स ने डिसाइड किया कि वे
सभी फोन कम दामों में खरीदेंगे। साथ ही बहुत सारे डमी फोन्स भी इकट्ठा करेंगे। अब
जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो प्रोडक्शन हाउस के पास करीब 1 लाख मोबाइल फोन
इकट्ठा हो गए हैं। इस फिल्म को 13 भाषाओं में भी डब किया जा रहा है। अक्षय इसमें निगेटिव
रोल में हैं।
