महमूदुल्लाह-कायेस ने की शतकीय साझेदारी, स्कोर 197/5

लंदन। ब्रिटेन के पेशेवर मुक्केबाज एंथोनी जोशुआ ने वेंबले स्टेडियम में शनिवार को सातवें दौर में रूस के एलेक्जेंडर पोवेतकिन पर नॉकआउट जीत से अपने डब्ल्यूबीए, आइबीएफ, डब्ल्यूबीओ और आइबीओ विश्व हैवीवेट चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखे।

जोशुआ ने घरेलू दर्शकों के सामने इस तरह अपने पेशेवर करियर में 22 फाइट में 22 जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। रेफरी स्टीव ग्रे ने सातवें दौर की इस बाउट को एक मिनट 59 सेकेंड में रोक दिया और जोशुआ ने आसान जीत दर्ज की। इसके बाद जोशुआ ने कहा, 'पोवेतकिन से खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है और उन्होंने यह साबित भी कर दिया। मैंने महसूस किया कि वह मानसिक रूप से काफी मजबूत थे, लेकिन उनके शरीर ने उनका साथ नहीं दिया।' मैंने इस तरह नॉकआउट जीत में वापसी की।'