नाले में मिली युवक की लाश
मुंबई: नेहरू नगर पुलिस के तहत कुर्ला बीएमसी स्कूल के पास से
22 साल के एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से मंगलवार सुबह सनसनी फैल गई। व्यक्ति के
शरीर पर चोट के काफी निशान हैं। इस वजह से कहा जा रहा है कि किसी ने युवक की हत्या
कर लाश को स्कूल के पास बड़े नाले में फेंक दिया। वहीं, कुर्ला में 2 लोगों के बीच सड़क
पर हुई मारपीट की घटना का विडियो फुटेज मंगलवार को वायरल हुआ था।
