कांग्रेस ने दी पाटोले को नई जिम्मेदारी

मुंबई : भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद नाना पाटोले को कांग्रेस ने नई जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने पाटोले को किसान खेत मजदूर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव अशोक गहलोत ने पटोले के नियुक्ति की घोषणा की। पाटोले के नियुक्त पर गहलोत का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सांसद नाना पटोले को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी के किसान खेत मजदूर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।