पालघर में युवक ने फांसी लगाई

 पालघर: पालघर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के देवसी चॉल में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, पालघर के देवसी चॉल निवासी समीर राजेंद्र ठाकुर परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार शाम 5 बजे उसने घर के बेडरूम में लगे पंखे पर ओढ़नी के सहारे फांसी लगा ली।