कांग्रेस नेता के घर गणपति दर्शन को पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, 'बीजेपी कनेक्शन' की सुगबुगाहट
मुंबई
कांग्रेस नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह को लेकर कयासों का दौर चल रहा है कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होनेवाले हैं। इसके बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र सिंह फडणवीस भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने गुरुवार को कांग्रेस नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के बांद्रा में पाली हिल स्थित आवास पर गए। यही नहीं, इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा, ‘ये सिर्फ अटकले हैं महज इसलिए कि मुख्यमंत्री मेरे घर आए थे।’ सिंह मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख हैं। गौरतलब है कि अप्रैल 2015 में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सिंह और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ एक आरोप पत्र दाखिल किया था। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के पास और बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक हालांकि, इस साल की शुरुआत में मुंबई की एक विशेष अदालत ने कृपाशंकर सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को इस मामले में आरोपमुक्त कर दिया था। फडणवीस भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नारवेकर के घर भी गए थे। वह भी उसी इमारत में रहते हैं, जिसमें सिंह रहते हैं। लोकसभा चुनाव के नजदीक आने की वजह से बीजेपी के अपने सहयोगी दल शिवसेना के साथ संबंधों पर सबकी नजर बनी हुई है।
