शादी के बाद फिर रैम्प पर उतरीं सोनम कपूर, Back Stage दुप्पटा संभालते दिखे पति आनंद आहूजा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर नई दिल्ली में एक ज्वैलरी के फैशन शो में रैम्प पर जलवे बिखेरती दिखाई दीं. इस दौरान उनके पति आनंद आहूजा भी इस इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे. सोनम कपूर और आनंद आहूजा फैंस के बीच अपनी बेहद क्यूट कैमिस्ट्री के लिए मशहूर हैं. कुछ ऐसी ही खूबसूरत कैमिस्ट्री इस कपल के बीच बैकस्टेज भी देखने को मिली.सोनम कपूर इस फैशन शो के दौरान काफी हैवी ज्वैलरी और आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं.हालांकि ये संभालना उनके लिए काफी मुश्किल सा हो रहा था. ऐसे में शानदार रैम्पवॉक के बाद जब सोनम कपूर बैकस्टेज पहुंची तो आनंद आहूजा लहंगे का दुप्पटा थामे दिखाई दिएये पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर और आनंद की ऐसी खूबसूरत कैमिस्ट्री सामने आई हैं. बल्कि इससे पहले अपने फुटवियर शोरूम के लॉन्चिंग के दौरान आनंद सोनम को जूते पहनाते भी दिखाई दिए थे. सोनम और आनंद की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं, बता दें कि सोनम कपूर अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं.
