गोवा में सामाजिक कार्यकर्ता पर रेस्टोरेंट में जानलेवा हमला, कैमरे में कैद हुई वारदात
पणजी. गोवा में एक सामाजिक कार्यकर्ता की बीजेपी के सरपंच ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। रविवार को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसलिए हुई सामाजिक कार्यकर्ता की पिटाई: जानकारी के मुताबिक, वारदात गोवा के बीच पर स्थित नूवम रेस्टोरेंट की है। फ्रांसिस डिमेलो नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बीजेपी के सरपंच टोनी डिकोस्टा के अनुष्का बार और रेस्टोरेंट में गैरकानूनी काम होने का आरोप लगाया था। रविवार को फ्रांसिस अपने परिवार के साथ नूवम रेस्टोरेंट में लंच के लिए गए थे। तभी टोनी ने उन्हें घेर लिया उअर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में फ्रांसिस की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 232, 352, 504, 506(ii), 356 और 379 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल टोनी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
