चार दिन में गायब हुई ढाई लाख की दुल्हन!, पुलिस ने 4 लोगों पर किया केस दर्ज
जलगांव : कर्नाटक के ठग महाराष्ट्र से सीधे पुरुषों की जासूसी करने और उन्हें शादी के लिए लड़कियां मुहैया कराने का काला धंधा चला रहे हैं। जलगांव में एक व्यापारी से ढाई लाख रुपए लेकर फर्जी शादी करने का मामला सामने आया है। रुपयों के लेन-देन के बाद नवविवाहिता भाई से मिलने के बहाने मुंबई ले गई। मुंबई पहुंचने के बाद उसने जलगांव के युवक जो उसका फर्जी विवाह के माध्यम से पति बना था, उसे धमकाया और वहां से भाग गई। माटुंगा पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कंचन नगर क्षेत्र के एक फरसाण व्यवसायी शैलेंद्र सारस्वत (46) का 2007 में तलाक हो गया था, उन्हें बताया गया कि बेलगांव, कर्नाटक की बेटी से उसकी शादी हो सकती है। जनवरी 2022 में उसने सारस्वत के मोबाइल फोन पर कुछ लड़कियों के फोटो भेजे। 21 अप्रैल 2022 को उसने सोनी से बात की, क्योंकि उसे उसमें अपर्णा नाम की लड़की की फोटो पसंद आई थी। शादी के आयोजन के लिए 2 लाख, 61 हजार, रुपए खर्च करने का निर्णय लिया गया। शैलेंद्र सारस्वत ने 23 अप्रैल को सोनी की बेटी के बैंक खाते में एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए।
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के बाद शैलेंद्र सारस्वत अपनी मां मैनाबाई, चचेरे भाई राजेंद्र पृथ्वीराज सारस्वत, श्याम ओझा के साथ शास्त्री नगर, बेलगांव (कर्नाटक) में निजी वाहन से 25 अप्रैल को सोनी के घर पहुंचे। वहां शैलेंद्र ने लड़की को देखा और उसे पसंद कर लिया। इस बार उसने अपना नाम अपर्णा नाइक (33) बताया, फिर उसी दिन शाम को दोनों ने शादी कर ली।
