खसरा संक्रमण के मामलों ने बढ़ाई चिंता, मुंबई में 11 नए मामले, अबतक 8 की मौत
मुंबई, बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में खसरा संक्रमण के अबतक 303 मामले सामने आ चुके हैं. उन्होंने बताया, खसरे से हुई मौत के पुष्ट मामलों की संख्या आठ है, जबकि खसरे से मौत के संदिग्ध मामलों की संख्या तीन है. हालांकि खसरा से बचाव को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. मुंबई में नौ महीने से पांच साल तक के 1 लाख से अधिक बच्चों को टीकाकरण किए जाने की योजना है. इसके लिए एक दिसंबर से 33 स्वास्थ्य केंद्रों को टीकाकरण किया जाएगा. बता दें कि बीएमसी ने अब तक 53,66,144 घरों का सर्वेक्षण किया तथा बुखार आने और शरीर पर चकत्ते पड़ने के 4,062 मामलों का पता लगाया है.
WHO की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि, पिछले साल देशभर में 90 लाख से अधिक लोग खसरे से संक्रमित थे और 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार इस बिमारी ने करीब 22 देशों को अपनी चपेट में ले लिया था. डब्ल्यूएचओ के अनुसार खसरे से बचने का एकमात्र तरीका टीकाकरण है. हालांकि कोरोना महामारी के दौरान खसरा टीकाकरण में गिरावट दर्ज की गई है.
मुंबई के अलावा देश के कई अन्य शहरों में खसरे के मामले देखे गए हैं. केंद्र सरकार ने बीते दिन संक्रमण को लेकर चिंता जाहीर की है. केंद्र सरकार ने खसरा के चपेट में आए राज्यों को सतर्क रहने को कहा है और टीकाकरण पर विशेष अभियान चलाने की बात कही है.
