कल्याण में मनसे नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

कल्याण : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने जहां कोश्यारी पर महाराष्ट्र को नीचा दिखाने का आरोप लगाया है। वहीं मनसे नेता सड़क पर उतर कर राज्यपाल का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कल्याण के शिवाजी चौक पर मनसे के कल्याण शहर संगठक रूपेश भोईर के नेतृत्व में मनसे कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के बयान का विरोध करते हुए वापस जाने का नारा लगाया।    

गौरतलब हो कि औरंगाबाद के एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि जब हम स्कूल में थे तो पूछा जाता था कि आपके आदर्श कौन हैं। कुछ लोग सुभाष चंद्र बोस को पसंद करते थे, कुछ जवाहर लाल नेहरू को और कुछ महात्मा गांधी को। जिसे जो अच्छा समझता था, उसी का नाम लेता था। लेकिन आज आपको आदर्श तलाशने हैं तो बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहां इतने सारे आदर्श हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने समय के आदर्श हैं। राज्यपाल कोश्यारी वापस जाओ

मैं एक नए युग की बात कर रहा हूं। यहां डॉ. बाबासाहब आंबेडकर से लेकर नितीन गडकरी तक आपको आदर्श के रूप में मिल जाएंगे। राज्यपाल के इसी बयान का विरोध किया जा रहा है और विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में कल्याण पश्चिम स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर मनसे शहर संघटक रूपेश भोईर की अगुवाई में मनसे ने विरोध प्रदर्शन किया राज्यपाल कोश्यारी वापस जाओ के नारे लगाए। इस अवसर पर कई मनसे अदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।