मनपा स्कूल के बच्चों के भविष्य की राह उज्ज्वल!
मुंबई, मुंबई मनपा स्कूल के बच्चों के भविष्य की राह उज्ज्वल हो, इसलिए सलाम बॉम्बे उन बच्चों को सहारा दे रहा है। मनपा स्कूल के ४० हजार से अधिक बच्चे इस संस्था से जुड़े हैं। इनमें से अधिकतर बच्चों में टेलेंट छुपा हुआ है, केवल उनके टेलेंट को निखारने की जरूरत है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। इस बात को ध्यान में रखते हुए ये संस्था फोटोग्राफी के जरिए इन बच्चों का टेलेंट निखारने में लगी है। इसके अलावा और भी कई उपक्रमों की मदद से बच्चों के भविष्य की राह आसान की जा रही है। बाल दिवस के मौके पर कल बच्चों द्वारा खींची गई फोटोग्राफी की प्रदर्शनी कोरम में लगाई गई। जानकारी के मुताबिक संतोष बोधड़े असिस्टेंट मैनेजर सलाम बॉम्बे आर्ट एंड मीडिया अकादमी ने बताया कि मनपा और गवर्नमेंट एडेड स्कूल के करीब ४० हजार से अधिक बच्चे सलाम बॉम्बे फाउंडेशन के साथ जुड़े हैं। करीब ३५० से अधिक बच्चों को ये संस्था इन दिनों फोटोग्राफी के गुण सिखा रही है, ताकि उनका कलात्मक विकास हो सके। मनपा स्कूल के बच्चों को वैâमरे मुहैया कराकर उन्हें फोटोग्राफी सिखाई जा रही है।
