ठाणे शहर में बैंक अकाउंट हैक कर 99 लाख 79 हजार 800 रुपए की चपत
ठाणे : ठाणे शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे का बैंक अकाउंट हैक कर उसके खाते से एक करोड़ रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस साइबर जालसाजी के खिलाफ फरियादी पिता मोहम्मद इलियास मोहम्मद ईसा खान (67) ने वागले पुलिस स्टेशन में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। खाते से नेट बैंकिंग द्वारा 99 लाख 79 हजार 800 रुपए निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार ठाणे के वागले एस्टेट परिसर के रघुनाथ नगर में फरियादी मोहम्मद इलियास मोहम्मद ईसा खान के बेटे के नाम पर आई क्राय इंटरप्राइजेज कंपनी है। इस कंपनी का खाता एचडीएफसी बैंक में है। कंपनी का सारा व्यवहार नेट बैंकिंग के द्वारा होता है। इसी बीच किसी अज्ञात साइबर जालसाज ने उसके बेटे का बैंक अकाउंट हैक कर बैंक खाते से 99 लाख 79 हजार 800 की रकम निकाल ली।
जैसे ही जालसाजी की जानकारी फरियादी को मिली, उन्होंने तुरंत वागले पुलिस स्टेशन में जाकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आगे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन किसी भी तरह का सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है। जबकि जालसाजी की यह वारदात 6 से 7 नवंबर के बीच होने की बात कही गई है।
फरियादी का कहना है कि मैसर्स आई क्रय इंटरप्राइजेज कंपनी का बैंक खाता उनके बेटे के नाम पर है। साइबर जालसाजों ने उसके बेटे का बैंक अकाउंट हैक कर लिया और उसके इस साइबर जालसाजों के खिलाफ फरियादी स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आगे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
