चंद्रग्रहण! जानिए सभी १२ राशियों पर असर

साल का आखिरी चंद्रग्रहण एक दिन बाद मंगलवार यानी ८ नवंबर २०२२ को कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि १५ दिन के भीतर यह दूसरा ग्रहण है। प्राचीन कथाओं में ऐसे ग्रहण को अशुभ माना गया है। इस ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं हैं। हर ग्रहण की तरह इस ग्रहण का भी सभी १२ राशियों पर असर देखने को मिलेगा। आगे जानिए ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होनेवाला है?
साल का आखिरी ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा, ८ नवंबर २०२२ को पड़ेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत यानी स्पर्शकाल शाम ५:३५ बजे से शुरू होगा और ग्रहण का मध्य ६:१९ बजे और मोक्ष शाम ७:२६ बजे होगा। इस ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से १२ घंटे पहले सुबह ५.५३ बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह करीब ७ बजे तक चलेगा।
ग्रहण शुरू होने से १२ घंटे पहले और १२ घंटे बाद तक का समय सूतक काल माना जाता है। चूंकि साल २०२२ का आखिरी चंद्रग्रहण मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे के करीब शुरू होगा, ऐसे में मंगलवार की सुबह से ही सूतक काल लागू हो जाएगा। सूतक काल में किसी भी शुभ कार्य की मनाही होती है, वहीं ग्रहण से पहले ही मंदिरों में पट बंद हो जाते हैं और उग्रव यानी ग्रहण समाप्त होने के बाद ही पूजा स्थलों को पवित्र कर पूजा शुरू होती है।
साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।

चंद्र गहण का राशियों पर असर :
ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन की तरह ग्रहण का असर भी सभी राशियों पर देखने को मिलता है, चाहे यह सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण। ग्रहण के बाद आनेवाले करीब एक महीने तक का समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर ग्रहण का असर।
मेष – इस राशि पर ग्रहण का असर कुछ नकारात्मक रह सकता है।
वृष – वृष राशिवालों को भी अभी कोई नया कार्य शुरू करने से बचना होगा।
मिथुन-लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
कर्क-आर्थिक लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।
सिंह-आपके लिए ग्रहण मध्यम रहेगा। किसी बात की चिंता न करें।
कन्या – राशिवालों को भी आनेवाले कुछ समय तक संभलकर चलना होगा।
तुला-इस राशि के लिए चंद्रहण का खास असर देखने को नहीं मिलेगा।
वृश्चिक-आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु-स्थिति सामान्य रहेगी। आय मध्यम रह सकती है।
मकर-मकर राशिवालों के लिए भी यह ग्रहण हानि के योग बना रहा है।
कुंभ-सभी तरह से इस राशि के लिए ग्रहण लाभकारी सिद्ध होगा।
मीन-मीन राशि वालों पर ग्रहण का ज्यादा प्रभाव नहीं होगा।